पीएम की गुजरात यात्रा का तीसरा दिन:मोदी ने गांधीनगर में वैश्विक आयुष निवेश और नवाचार शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया

Facebook
X
WhatsApp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दौरे पर हैं। आज उन्होंने गुजरात की राजधानी गांधीनगर में वैश्विक आयुष निवेश और नवाचार शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया। यह सम्मेलन सुबह 11 बजे से शुरू हुआ। इस तीन-दिवसीय सम्मेलन में उद्योग प्रमुखों, शिक्षाविदों और क्षेत्र के जानकर शामिल होंगे तथा परंपरागत चिकित्सा व्यववस्था को बढ़ावा देने के उपायों पर विचार करेंगे। वर्ष 2022 के लिये आयुष मंत्रालय का यह सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। सम्मेलन का उद्देश्य देश के प्रमुख नीति निर्माताओं, कारोबारियों, निवेशकों और स्टार्टअप्स को एक मंच पर साथ लाना है।

समिट में 5 पूर्ण सत्र, 8 राउंड टेबल, 6 वर्कशॉप, 2 सिम्पोजियम होंगे। तकनीकी सत्र शिखर सम्मेलन कल आयोजित किया जाएगा। दुनिया के लिए राजनयिक सम्मेलन और भारतीय आयुष अवसरों पर ध्यान केंद्रित करते हुए सत्रों में दो गोल मेज होंगे। इसमें रिपब्लिक ऑफ कांगो, लेसोथो, माली, मैक्सिको, रवांडा, टोगो, मंगोलिया, बांग्लादेश, चिली, क्यूबा, ​​गाम्बिया, जमैका, थाईलैंड, किर्गिस्तान, जिम्बाब्वे, कोस्टा रिका जैसे देशों के स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
आयुष मंत्रालय के अनुसार इस सम्मेलन में कार्यशालाएं, गोलमेज बैठक, संगोष्ठी और अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। बैठक में 90 जाने-माने वक्ता शामिल होंगे। इसके अलावा आयुष उत्पादों का प्रदर्शन करने वाले भी इसमें शामिल होंगे। शिखर सम्मेलन में विदेशी राजनयिकों के अलावा विभिन्न उद्योगों एवं कंपनी जगत के प्रतिनिधि भी मौजूद होंगे। इस दौरान आयुष उत्पादों के निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए कई पहल शुरू की जाएंगी।

आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि वैश्विक आयुष निवेश एवं नवोन्मेष सम्मेलन देश के प्रमुख स्टार्टअप, उद्यमियों, निवेशकों, नीति निर्माताओं और अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पक्षों को एक साथ लाएगा। यह कार्यक्रम विशेष रूप से नवोन्मेष एवं उद्यमिता पर आयोजित किया जा रहा है, जिससे भारत को वैश्विक आयुष गंतव्य बनने में मदद मिलेगी। सोनोवाल ने कहा कि आयुष क्षेत्र का मौजूदा बाजार 2014-2020 के दौरान 17 प्रतिशत सालाना की दर से बढ़ा है तथा उन्हें उम्मीद है कि इस प्रकार के आयोजनों एवं कदमों से इस क्षेत्र को और गति मिलेगी।
इससे पहले पीएम मोदी ने कल जामनगर में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के वैश्विक परंपरागत औषधि केंद्र की आधारशिला रखी। यहां उनके साथ वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) के चीफ डॉ. डॉ. टेड्रोस और मॉरीशस के पीएम प्रविंद जगन्नाथ भी मौजूद रहे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें