पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला- अगर भारत राष्ट्र नहीं तो अपना नाम बदल ले

Facebook
X
WhatsApp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार कांग्रेस पर बड़ा हमला किया है. उन्होंने कल लोकसभा में कांग्रेस पर तीखे बाण छोड़े थे और आज राज्यसभा में कांग्रेस में बरस रहे हैं. उन्होंने कांग्रेस को चैलेंज करते हुए कहा है कि कांग्रेस की नजर में भारत राष्ट्र नहीं है तो कांग्रेस ने अपना नाम इंडियन नेशनल कांग्रेस क्यों रखा है. अगर कांग्रेस के लिए भारत राष्ट्र नहीं है तो सबसे पहले उसे अपना नाम बदलना चाहिए.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  मंगलवार को संसद के बजट सत्र  के दौरान राष्‍ट्रपति के अभिभाषण पर धन्‍यवाद प्रस्‍ताव पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे हैं.उन्‍होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘अगर कांग्रेस ना होती तो इमरजेंसी का कलंक ना होता. जातिवाद और क्षेत्रवाद की खाईं इतनी गहरी ना होती. अगर कांग्रेस ना होती तो सिखों का नरसंहार ना होता. अगर कांग्रेस ना होती तो कश्‍मीर के पंडितों को राज्य ना छोड़ना पड़ता.’

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें