पीएम मोदी ने संसद में हंगामे को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा, कहा- इस मानसिकता को जनता के सामने लाना जरूरी

Facebook
X
WhatsApp

नई दिल्ली: बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने संसद में हंगामे को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है. संसद की बैठक शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष दोनों सदन चलने नहीं दे रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष की इस मानसिकता को जनता के सामने लाना जरूरी है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने सांसदों से आजादी की 75वीं सालगिरह के लिए रोडमैप पेश किया.

आज एक बार विपक्षी सांसदों ने पेगासस जासूसी रिपोर्ट पर चर्चा के लिए राज्य सभा में जमकर नारेबाजी की. जिसके बाद इसकी कार्रवाई दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. लोकसभा में भी इस मामले को लेकर विपक्ष का हंगामा जारी है. लोकसभा में विपक्षी सांसदों की नारेबाज़ी के बीच सदन को स्थगित किया गया.

इस से पहले कल भी पेगासस जासूसी मामले, तीन केंद्रीय कृषि कानूनों सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी दलों के सदस्यों ने सदन में जमकर हंगामा मचाया था. इस बीच तीन बार लोकसभा की कार्रवाई को स्थगित करना पड़ा था. इसके बाद भी जब विपक्षी सांसदों का विरोध कम नहीं हुआ तब इसकी कार्रवाई को दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया था.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें