पीएम मोदी 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे, ?

Facebook
X
WhatsApp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (14 अप्रैल, 2022) को आंबेडकर जयंती के अवसर पर राजधानी दिल्ली के तीन मूर्ति भवन परिसर में सुबह करीब 11 बजे देश के प्रधानमंत्रियों को समर्पित एक नवनिर्मित संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन किया जाएगा। संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि देश के 14 पूर्व प्रधानमंत्रियों की गैलरी को उनके कार्यकाल के अनुसार उचित स्थान आवंटित किया गया है।प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, “राष्ट्र निर्माण के लिए भारत के सभी प्रधानमंत्रियों के योगदान का सम्मान करने के लिए प्रधान मंत्री मोदी की दृष्टि से निर्देशित, प्रधान मंत्री संग्रहालय प्रत्येक प्रधान मंत्री को श्रद्धांजलि है।

271 करोड़ रुपये की लागत से बने इस संग्रहालय को 2018 में मंजूरी दी गई थी। तीन मूर्ति भवन में नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय से सटे 10,000 वर्ग मीटर की जमीन पर बने संग्रहालय में पूर्व पीएम से संबंधित दुर्लभ तस्वीरें, भाषण, वीडियो क्लिप, समाचार पत्र, इंटरव्यू और मूल लेखन जैसे प्रदर्शन होंगे। इस संग्राहलय में पूर्व प्रधानमंत्रियों की जानकारी और सूचनाओं के लिए सरकारी संस्थाओं दूरदर्शन, फिल्म डिविजन, संसद टीवी, रक्षा मंत्रालय, मीडिया हाउस, प्रिंट मीडिया, विदेशी न्यूज एजेंसियां, विदेश मंत्रालय के संग्रहालयों से भी मदद ली गई है।प्रधान मंत्री संग्रहालय का उद्घाटन 14 अप्रैल को बी आर अंबेडकर (भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार) की जयंती के दिन होगा। “तारीख को विशेष रूप से चुना गया है क्योंकि प्रधानमंत्रियों ने हमारे संविधान का पालन करते हुए काम किया है,” एक सूत्र ने पीटीआई को बताया। बता दें कि प्रधानमंत्री संग्रहालय को तीन मूर्ति भवन में बनाया गया है। इसे नेहरू म्यूजियम के नाम से जाना जाता था। हालांकि, इसे अब प्रधानमंत्री संग्रहालय के तौर पर जाना जाएगा। इसका निर्माण 15,600 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में हुआ है।

Read more at: https://hindi.oneindia.com/news/india/pm-modi-will-inaugurate-pradhanmantri-sanghralay-today-674870.html?story=1

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें