पीड़ित परिवार को नहीं मिल रहा न्याय , 11 महीनों से उलझाया मामला

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली: शिवगढ़ थाना न्याय दिलाने में नाकाम थाना प्रभारी लालचंद सरोज पीड़ित को न्याय दिलाने के बजाय दबंग प्रतिपक्षी गड़ मिथिलेश कुमारी पत्नी कृष्ण कुमार का दे रहे साथ।इस विषय में पीड़ित अरविंद कुमार पासी से बात करने पर पता चला है कि थाना प्रभारी लालचंद सरोज का कहना है कि उनके ऊपर प्रशासनिक दबाव है इस वजह से इस मामले में वह कुछ नहीं कर सकते कैसे मिलेगा पीड़ित को न्याय। न्याय के लिए दर-दर भटक रहा अरविंद कुमार। पीड़ित का कहना है की उनकी सुरक्षित भूमि गाटा संख्या 411 नवीन परती क्षेत्रफल 0.2530 है फिर भी अरविंद कुमार अत्यंत गरीब होने के नाते मंत्री आवास योजना के तहत आवास मिला है जिसमें लगभग 5 फीट की दीवाल बना लिया है

1 1698

उसके बाद प्रतिपक्षी ने जबरन आवास निर्माण को रोक दिया और कहने लगी कि हमारी जमीन है इस पर तुम अपना भवन निर्माण नहीं करोगे नहीं तो तुम्हारे हाथ पैर तोड़ दूंगी और  जान से मारने की एलानिया धमकी इस संबंध में प्रार्थी ने अनेकों अनेक प्रार्थना पत्र दिए पर अरविंद कुमार पासी को कहीं से न्याय नहीं मिला है शिवगढ़ थाना पुलिस पीड़ित को न्याय ना दिला कर अपनी जिम्मेदारी का पल्ला झाड़ रही है इस अवस्था में पीड़ित परिवार कहां जाए यह मामला 11 महीनों से उलझाया हुआ है

2 294

पीड़ित का कहना है कि कि उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी खंड विकास अधिकारी लेखपाल एसडीएम सभी के पास सूचना दे दी है कई बार सी.एम. हेल्पलाइन पर सूचना दी गई फिर भी उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई जबकि पूरे गुलाब सिंह के लोगों से बातचीत करने पर पता चला है कि इससे पहले भी इन्होंने रघुनाथ पासी की जमीन पर जबरदस्ती कब्जा किया था और उस पर रघुनाथ पासी के आठ पिलर तोड़ने का आरोप है।उसके बाद प्रशासन से रघुनाथ पासी को मिथिलेश कुमारी से जमीन वापस दिलवाई गई इतना सब हो जाने के बाद भी शिवगढ़ प्रशासन मूकदर्शक बना बैठा हुआ है। अरविंद कुमार का कहना है गांव की छूटी आबादी में ग्राम प्रधान हरिश्चंद्र द्वारा 1995,96 में हरिजनों को 100वर्गमीटर जमीन आवंटित की गई थी उसी में सभी हरिजनों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराया गया तभी से यह कॉलोनी हरिजन कॉलोनी के नाम से जानी जाती है।

रिपोर्ट : राम सुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें