पीलीभीत : युवक ने इंस्टाग्राम पर डाली इश्क में नाकामी की कहानी और कर ली खुदकुशी

Facebook
X
WhatsApp

प्यार में धोखे की बातें अपने बहुत सुनी होंगी, मगर एक पागल प्रेमी ने इश्क में नाकामी पर स्टोरी बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी और फिर खुद अपनी जिंदगी की स्टोरी समाप्त कर ली. उसने 20 घंटे पहले आखिरी स्टोरी अपलोड की थी और लिखा कि ‘मूड ऑफ है, बहुत ज्यादा परेशान हूं. इस दुनिया को छोड़ कर चला जाऊंगा।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पीलीभीत के बीसलपुर तहसील में स्थित गांव खंडेपुर का रहने वाला 20 वर्षीय अमित गंगवार बीए प्रथम वर्ष का छात्र था. शुक्रवार को उसने कथित रूप से चूहे मारने वाला पदार्थ खा लिया. इसके बाद वह गंभीर अवस्था में बीसलपुर के प्राइवेट बस स्टैंड के पास मिला. वहां से उसे नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अंकित ने अपने अंतिम कहानी फेसबुक पर हेट स्टोरी के रूप में लिखी. इसमें उसने लिखा था, ‘सॉरी मम्मी-पापा मैं जा रहा हूं.’ उसने अपनी पूरी स्टोरी में किसी का नाम तो नहीं लिखा है, लेकिन चर्चाओं का बाजार गर्म है कि प्यार में वफा ना मिलने के कारण उसने इतना बड़ा कदम उठाया, जिसका खामियाजा पूरे परिवार को जिंदगी भर भुगतना पड़ेगा।

अंकित के आकस्मिक चले जाने का उसके परिवार में गम का माहौल है. मां-बाप, बहन सभी का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गायत्री गंगवार का भतीजा होने के नाते घर पर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है।

जवानी के जोश शख्स एक कदम गलत उठा लेता है, जिसका खमियाज़ा उसके पूरे परिवार के ऊपर पड़ता है और उसका पूरा परिवार टूट जाता है. जिसने लाड प्यार से अपने बच्चे को पाला हो और वह भरी जवानी में चला जाए उस परिवार पर क्या बीती है. यह शायद अंकित के परिवार से बेहतर कोई नहीं जान पाएगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें