पुरखो की राजनैतिक विरासत सभालने को खपराडीह स्टेट कुँवर आनंद सिंह के बेटे अभिमन्यु प्रताप सिंह कूदे राजनीत में
भाजपा में शामिल होकर क्षेत्र के राजनैतिक पुरोहितों को चौकाया
अयोध्या खपराडीह स्टेट कुँवर आनंद सिंह के पुत्र अभिमन्यु प्रताप सिंह अपने समर्थको के साथ रविवार को लखनऊ भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर अयोध्या जिले की गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र से जुड़े राजनैतिक पुरोहितों को चौका दिया है। इन्हें पार्टी के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, लक्ष्मीकांत बाजपेई जोइनिंग कमेटी के चेयरमैन ,प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित पार्टी के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में पार्टी प्रदेश कार्यालय लखनऊ में शामिल कराया गया।भारतीय जनता पार्टी में कुंवर अभिमन्यु सिंह के शामिल होने से अयोध्या जिले में पार्टी को काफी शक्ति प्रदान होगी। श्री सिंह के भाजपा में इंट्री होने के बाद गोसाईगंज विधानसभा में अब इनका
कद कुनवा व जलवा भी बढ़ेगा।
कुंवर श्री सिंह रियासत के उत्रारिकारी है।इनके पूर्वजों का जनसंघ तथा तथा विश्व हिंदू परिषद से करीबी संबंध रहा है।इनके पूर्वजों द्वारा 1912 मे स्थापित श्री अनंत इंटर कालेज की स्थापना के समय पं मदनमोहन मालवीय जैसे दिग्गज देश भक्त मौजूद रहे।विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मलीन मा.अशोक सिंघल स्थापना के समय फैजाबाद स्थिति खपड़ाडीह कोठी में ही आवास बनाया था।
राजनीति एवं समाजसेवा इनके पुरखों का मुख्य चरित्र रहा है।गत वर्ष इनके पिता ने महाविद्यालय की स्थापना करके क्षेत्र में शिक्षा का वातावरण तैयार किया। बाबा लाल अखण्ड प्रताप सिंह तत्कालीन बीकापुर विधानसभा से 1962 से 67 तक विधायक रहे जबकि पिता कुंवर आनन्द सिंह ने निर्दलीय विधायक का चुनाव1991में लड़े ।परन्तु उन्हें 18 सौ वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। कुवंर अभिमन्यु सिंह शिक्षा पूरी करने के बाद क्षेत्र में रहकर भाजपा के विभिन्न आयोजनों मे सक्रिय भागीदारी करते रहे है। राम जन्मभूमि निर्माण हेतु आपने अच्छा योगदान किया।
रामजानकी ट्रस्ट द्वारा आयोजित सामुहिक विवाह में सराहनीय योगदान रहा है।इस प्रकार श्री सिंह के पार्टी में शामिल होने से जनपद अयोध्या में पार्टी को मजबूती मिलेगी। भाजपा क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य मणीन्द्र शुक्ला मन्नू पार्टी जिला उपाध्यक्ष राम मोहन भारती, भाजपा तारुन मण्डल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, अमर बहादुर सिंह,घमंडी सिंह,नलिनेश सिंह ,विनय सिंह, सियाराम सर्राफ,उदित सर्राफ, ब्रह्ममादीन तूफानी, ने कुँवर अभिमन्यु प्रताप सिंह के भाजपा में शामिल होने से खुशी जाहिर किया है।









