दिनांक 05-09-2021 को जिला प्रतापगढ़ के ग्राम- कोपा किठावर मे भारतीय जनता पार्टी के बड़े ही जुझारू, योग्य एवं कर्मठ एवं कुशल व्यक्तित्व के धनी एवं पार्टी के प्रति वफादार पूर्व जिला महामंत्री एवं वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष श्रीमान राजेश्वर सिंह पटेल जी का विगत दिनों आकस्मिक निधन हो गया था,उक्त दुखद समाचार सुनकर माननीय मंत्री श्रीमान रमाशंकर सिंह पटेल जी ऊर्जा एवं अतिरिक्त स्रोत ऊर्जा राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन जी आज उनके तेरवही पर उनके घर पहुंच कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति दे। इस अवसर माननीय मंत्री जी ने कहा कि श्री राजेश्वर पटेल जी बड़े ही सरल स्वभाव के थे, सबको बराबर सम्मान देते थे, उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। विधानसभा चुनाव के प्रभारी होने के नाते उनके यहां कई बार जाना हुआ था, बड़े आदर एवं सम्मान के साथ मिलते थे। इस अवसर पर श्री कृष्ण कुमार पटेल एवं श्री जय सिंह यादव एवं श्री शिव कुमार पांडेय एवं श्री सूर्य प्रकाश पटेल एवं श्री उदय प्रताप सिंह एवं श्री अजय कुमार पटेल एवं श्री नीरज पटेल सहित भारतीय जनता पार्टी संगठन के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।









