पैसे की लेनदेन में दो महिलाएं आपस में भिड़ी:​​​​​​​मुजफ्फरपुर के सब्जी मंडी की घटना, जमकर हुई मारपीट; एक महिला की हालत गंभीर

Facebook
X
WhatsApp

मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र स्थित घिरनी पोखर सब्जी मंडी में सोमवार को दो महिला सब्जी विक्रेता आपस में भिड़ गई। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरी पक्ष की महिला के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान इलाके में अफरातफरी की स्थिति बनी रही। इसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना का कारण पैसे का विवाद बताया जा रहा है। घायल महिला घिरनी पोखर की रहने वाली गुड़िया देवी है।

घटना के बाद घायल महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मामले में गुड़िया देवी ने कहा कि दूसरे पक्ष से सब्जी ली थी। उक्त सब्जी का पैसा उन्होंने 6 सौ दिए थे। वहीं, दूसरी पक्ष की महिला यशोदा देवी ने कहा कि गुड़िया के पास 25 सौ रुपये का हिसाब था। उक्त रुपये मांगने पर गुड़िया ने गाली गलौज की। गाली गलौज का विरोध किया लेकिन, वह नहीं मानी। इसके बाद दोनों तरफ से मारपीट हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी की स्थिति बन गई। घटना के बाद घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज किया गया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें