पौष माह की पूर्णिमा के शुभ अवसर पर डलमऊ गंगा तट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Facebook
X
WhatsApp

पौष माह की पूर्णिमा के शुभ अवसर पर डलमऊ गंगा तट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। सोमवार को पौष माह की पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गंगा नदी में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का जमावड़ा स्नान घाटों पर पूर्णिमा के 1 दिन पूर्व ही लगने लगा था। दूरदराज से आए हजारों की संख्या में अपने-अपने तीर्थ पुरोहितों के यहां आए विभिन्न क्षेत्रों के श्रद्धालुओं ने तीर्थ पुरोहितों के घरों में रात्रि विश्राम कर भक्ति गीतों के साथ जागरण किया। सोमवार को प्रातः 5:00 बजे से ही श्रद्धालुओं ने स्नान करना प्रारंभ कर दिया था सुबह 10:00 बजे तक स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद रही। भक्ति भाव से गंगा नदी में स्नान कर मन्नते मांगी। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने स्नान घाटों के पास स्थित देवी देवताओं के मंदिरों में पहुंच कर विधिवत पूजा अर्चना कर अपने अपने तीर्थ पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त।

पौष माह की पूर्णिमा पर विभिन्न जनपदों से आए श्रद्धालुओं ने माघ मास के प्रारंभ होते हैं उन्होंने भगवान श्री सत्यनारायण की संपूर्ण व्रत कथा के साथ साथ हवन पूजन। कस्बे के लगभग एक दर्जन स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही जगह-जगह हवन कथाएं होती रही। स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं की व्यवस्था के लिए नगर पंचायत की तरफ से बेहतर इंतजाम किए गए थे।

 

रिपोर्ट : राम सुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें