प्रतापगढ़ : जलजमाव से ग्रामवासियों पर संक्रमण का खतरा,अधिकारी नहीं ले रहे सुध

Facebook
X
WhatsApp

प्रतापगढ़ : कुंडा ब्लाक की ग्राम सभा क्षेत्र खेमीपुर,पिंगरी, बसहीपुर,जमेठी के बदहाल सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है बरसात में कई सड़कें तालाब में तब्दील हो चुकी है इन रास्तों पर दुपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं ग्रामवासियों के बार-बार शिकायतों के बाद भी अधिकारी सड़कों की सुध लेने को तैयार नहीं है लगता है सड़क से जिम्मेदारों का मोह भंग हो चुका है मामला खेमीपुर वाया जमेठी बाबूगंज बाजार का है भीड़ भाड़ वाली बाजार में हमेशा चहल-पहल रहता है सैकड़ों लोगों का बाजार में आना जाना लगा रहता है रोड पर गहरे और चौड़े गड्ढे 6 महीने के ऊपर से मौजूद हैं बरसात का पानी गड्ढों में जाने के कारण जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है जलजमाव के कारण ग्रामवासियों पर कई बीमारियो के संक्रमण का खतरा मंडारा रहा है

रिपोर्ट -अमरनाथ यादव

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें