प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास के लाभार्थी माननीय ऊर्जा राज्यमंत्री के हाथों चाभी पाकर हुए खुश

Facebook
X
WhatsApp

“साकार हुआ सपना, घर हुआ अपना” के तत्वाधान में आज विकासखंड- राजगढ़ प्रांगण के हाल में विधानसभा- मड़िहान जिला- मिर्जापुर में आयोजित प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास ग्रामीण के अंतर्गत निर्मित वर्ष 2020- 21 एवं वर्ष 2021-22 में निर्मित आवास के लाभार्थियों का गृह प्रवेश का कार्यक्रम किया गया। जिसके मुख्य अतिथि माननीय मंत्री श्रीमान रमाशंकर सिंह पटेल जी ऊर्जा एवं अतिरिक्त स्रोत ऊर्जा राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन जी रहे। इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने माननीय प्रधानमंत्री आवास एवं माननीय मुख्यमंत्री आवास के लाभार्थियों को चाभी सौंपा, इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने कहा कि हमारी भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश की सरकार गरीबों के लिए कृत संकल्पित है जो भी पात्र गरीब छूटे है उनको भी जल्द से जल्द आवास देकर उनका गृह प्रवेश किया जाएगा। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख श्री गजेंद्र सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री श्री दिनेश वर्मा जी खंड विकास अधिकारी श्री नंद लाल जी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें