प्रयागराज: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की गोली मारकर हत्या

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से एक प्रेमी की हत्या की खबर सामने आई है। जहां जनपद के नैनी कोतवाली क्षेत्र स्थित मुरली मनोहर जोशी इंटर कॉलेज के पास एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। इस दौरान जब प्रेमिका के पिता को पता चला तो उसने प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी। पीसीएस कॉलोनी के पास का रहने वाला प्रेमी अरुणव सिंह भोर के समय अपनी प्रेमिका के घर उससे मिलने पहुंचा हुआ था इस दौरान ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

आरोप है कि अर्णव सिंह की प्रेमिका के पिता को यह जानकारी हो गई कि उनकी बेटी से मिलने कोई आया है जिस पर नाराज होकर उन्होंने अर्णव की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना लगते ही नैनी कोतवाली क्षेत्र की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर एसएसपी अजय कुमार पांडे सीओ करछना इंस्पेक्टर तथा नैनी वरिष्ठ उप निरीक्षक समेत भारी पुलिस बल मौजूद है। क्या है पूरा मामला? घटना प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र का यह मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। जहां नैनी इलाके में अर्णव सिंह नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। साथ ही उसकी प्रेमिका भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल है, प्रेमिका को घायल अवस्था में स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रेमी अर्णव सिंह का शव प्रेमिका के छत पर मिलने की बात सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, युवती को भी घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच और कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों से मामले में तहरीर लेकर कार्रवाई की जा रही है। जो कोई भी घटना का जिम्मेदार होगा, उसको किसी तरीके से बख्शा नहीं जाएगा। अर्णव सिंह की गोली मारकर हत्या के साथ ही प्रेमिका को गोली किसने मारी यह साफ नहीं हो सका है। लेकिन प्रेमिका के घर पर प्रेमी का लहूलुहान शव मिलने से प्रेमिका के पिता पर गोली मारने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस फिलहाल घटना के सभी पहलुओं को लेकर गहनता से जांच पड़ताल में जुटी है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें