प्रयागराज में डेंगू के प्रकोप के बीच बिक रहा नकली प्लेटलेट्स, 10 लोग गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

प्रयागराज. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच पुलिस ने नकली प्लेटलेट्स बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. शुक्रवार को इस गिरोह के 10 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने नकली प्लेटलेट्स की आपूर्ति करने वाले 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से प्लेटलेट्स के कई पाउच बरामद किए हैं।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों से की गई पूछताछ से पता चला कि ये लोग ब्लड बैंक से प्लाज्मा लेते थे और उसे अलग अलग पाउच में डालकर पाउच पर प्लेटलेट्स का फर्जी स्टिकर लगाकर जरूरतमंद लोगों को बेचते थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार बताया कि पूछताछ में जो तथ्य सामने आए हैं, उन पर आगे काम किया जाएगा. इससे पूर्व कुछ दिन पहले अवैध रूप से रक्त की आपूर्ति करने वाले 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
उल्लेखनीय है कि जिले में एक निजी अस्पताल में डेंगू के मरीज को प्लेटलेट्स की जगह कथित तौर पर मौसमी का जूस चढ़ाने का मामला सामने आया था. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के आदेश पर उस अस्पताल को सील कर दिया गया जहां मरीज को प्लेटलेट्स की जगह कथित तौर पर मौसमी का जूस चढ़ाया गया था।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें