प्रयागराज : रेलवे ठेकेदार ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली से उड़ाया

Facebook
X
WhatsApp

औद्योगिक थाना क्षेत्र के नारायण अपार्टमेंट में किराए का कमरा लेकर रहने वाले रेलवे ठेकेदार विभूति नारायण सिंह (45) पुत्र हंस नारायण सिंह ने बृहस्पतिवार रात एक बजे खुद को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
उन्होंने आत्महत्या क्यों की यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। अपार्टमेंट में उनके साथ रहने वाले सुपरवाइजर इंद्रजीत यादव व जितेंद्र मिश्रा ने औद्योगिक पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इंस्पेक्टर औद्योगिक क्षेत्र ने बताया विभूति नारायण चंदौली जिले के अलीनगर हिंदवाली के रहने वाले थे। वह यहां पर एमआर कंपनी में रेलवे की ठेकेदारी किया करते थे। इन दिनों कंपनी का काम औद्योगिक थाना क्षेत्र के अंतर्गत ही चल रहा था।
उन्होंने आत्महत्या क्यों की यह कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों को सूचना देने के साथ ही उनके साथ रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने लाइसेंसी बंदूक से अपनी कनपटी पर गोली मारी है। देर रात सूचना पर उनके परिजन भी पहुँच गए थे। ठेकेदार के कमरे से दारू की बोतल भी मिली है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें