डीह ग्रामसभा के अंतर्गत संचालित समस्त प्राथमिक विद्यालय यथा डीह प्रथम, डीह द्वितीय,कोनहा और पूरे गोंसाई के सामूहिक वार्षिकोत्सव एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन डीह प्रधान दयावती द्वारा किया गया जिसके संयोजक प्रधान संघ अध्यक्ष फूलचंद्र अग्रहरि थे। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी डीह शिवशंकर मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व कस्टम कमिश्नर कृष्ण चंद्र गुप्ता के उद्द्बोधन के बाद विद्यालय के समस्त छात्रों को अंकपत्र वितरित कर उन्हें पुरस्कार से अलंकृत किया गया। सभी कक्षाओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। प्राथमिक विद्यालय के प्रत्येक कक्षा से सर्वाधिक उपस्थिति के लिए चुने गए दो-दो छात्रों को पुरस्कृत किया गया।

इस समारोह में सर्वश्रेष्ठ विद्यालय प्रबंधन का पुरस्कार डीह प्रथम प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार सिंह को प्राप्त हुआ। डीह ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष फूलचंद्र अग्रहरि द्वारा बच्चों और अभिवावकों को प्रोत्साहित कर शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में ग्रामवासियों से छात्र नामांकन बढ़ाने की अपील करने के साथ ही ग्रामसभा के सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया

जिसमें संतबख्श सिंह, राम दुलारे, श्रवण अवस्थी, शिव प्रसाद पांडेय, जगसरन मिश्र आदि शिक्षक शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान डीह दयावती, पंचायत मंत्री शिशिर सिंह, जुगल किशोर, रामू अग्रहरि, अभिषेक, मिथुन, गोपीचंद्र, राम अवध, हरिश्चंद्र अग्रहरि, श्यामू, शास्वत, राम आश्रय, नीरज यादव आदि सदस्य मौजूद रहें।









