प्रियंका वाड्रा की जनसभा मे कवरेज के दौरान मीडिया कर्मी से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने की अभद्रता

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली: बीते दिवस बिधान सभा सलोन के पांचवे चरण के पृचार में आखिरी समय पहुंची प्रियंका वाड्रा ने जनसभा को किया संबोधित। सभा को संबोधित करने के उपरांत जब प्रियंका वाड्रा बाहर निकली तो पत्रकार के द्वारा सवाल किया गया कि आपको विपक्षी कह रहे हैं कि प्रियंका लड़की नहीं आंटी हैं। पत्रकार के इस सवाल पर भड़के कांग्रेसी ने पत्रकार से बदसलूकी कर डाली। जिसका बीडीओ सोसल मीडिया में बड़ी तेजी वायरल हो रहा है। वही जानकारों का मानना है कि अभी 2 सीटों पर भी कांग्रेस प्रदेश मे मजबूत नहीं है फिर भी कांग्रेसी कार्यकर्ता कर रहे हैं गुंडा गर्दी। क्या ऐसे बना पाएगी कांग्रेश अपना वजूद यह एक यक्ष प्रश्नन है। फिलहाल पत्रकार ने स्थानीय थाने में अज्ञात 3 कांग्रेसी कार्यकर्ताओ के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत करा दिया है। बुद्धिजीवी वर्ग प्रियंका वाड्रा की जनसभा में पत्रकार के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा की गई अभद्रता के लिए निंदा कर रहा है। पत्रकार के साथ हुई अभद्रता के लिए जनपद के पत्रकारों में काफी आक्रोश है।

रिपोर्ट : रामसुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें