प्रेमी से कराई पति की हत्या, सुहाग की निशानी बेचकर रची हत्या की खौफनाक साजिश

Facebook
X
WhatsApp

राजस्थान के बीकानेर में पुलिस ने नहर में युवक का शव मिलने वाले मामले का खुलासा कर दिया है. यहां एक युवती ने अपने प्रेमी से ही अपनी पति की हत्या करवा दी. पुलिस ने मामले का खुलासा कर युवती और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. बीते दिनों इंदिरा गांधी नहर में मंसूरी गांव के रहने वाले आमिर (22) की लाश मिली थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू की तो खुलासा हुआ है कि आमिर की मौत एक दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या है. पुलिस ने जब बारीकी से मामले की खोजबीन शुरू की तो हत्या का भांडाफोड़ हो गया.पुलिस ने बताया कि महाजन की रहने वाली सुल्ताना (19) की शादी मंसूरी गांव में रहने वाले आमिर (22) के साथ हुई थी. वहीं सुल्ताना का एक प्रेमी समीर उर्फ बिल्ला (22) भी था. शादी के बाद भी सुल्ताना का प्रेम प्रसंग समीर के साथ चलता था. पुलिस जांच में मिली जानकारी के अनुसार सुल्ताना अपने पति को पसंद नहीं करती थी और पीहर में अपने प्रेमी के साथ संबंध रखती थी. फरबरी में सुल्ताना अपने मायके में थी. इसी दौरान उसका पति आमिर भी ससुराल आया. इसी समय सुल्ताना ने अपने प्रेमी को पति की हत्या के लिए उकसाया. इतना ही नहीं सुल्ताना ने पाजेब बेचकर समीर को शराब के लिए पैसे भी दिए. सुल्ताना के उकसाने पर समीर शराब पिलाने के लिए आमिर को नहर के पास ले गया. यहां दोनों ने शराब पी और सुल्ताना के प्रेमी समीर ने आमिर को नहर में धकेल दिया. जिससे उसकी मौत हो गई.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें