प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में सात हिरासत में, होटल सील

Facebook
X
WhatsApp

लखनऊ। विभूतिखंड के मंत्री आवास के सामने होटल मीना-इन में हुए प्रॉपर्टी डीलर रजत सिंह सेंगर की हत्या में सात लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं होटल के मैनेजर व कर्मचारियों को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों से भी चोट के संबंध में जानकारी हासिल कर रही है। अभी तक हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस ने सोमवार को होटल-मीना इन को सील कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक, होटल मीना-इन को सोमवार को सील कर दिया गया है। इस होटल के कमरा नंबर 201, 202, 203 और 105 की जांच की जा रही है। आरोप है कि चिनहट के प्रॉपर्टी डीलर रजत की होटल के कमरा नंबर 203 में हत्या की गई। होटल के कमरे की तलाशी ली गई तो उसमें से नशे के सामान, इंजेक्शन व कई अन्य आपत्तिजनक सामान मिले हैं। कमरा नंबर 203 का सामान बिखरा हुआ था। इस मामले में रजत केपिता हरि सिंह की तहरीर पर होटल संचालक के बेटों अनमोल व जतिन और सुलभ सिंह को नामजद आरोपी बनाते हुए छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था। विवेचना के दौरान सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसमें अनमोल, जतिन व सुलभ सिंह शामिल है। तीनों से तीन घंटे से अधिक तक पूछताछ की गई।

बिसरा रिपोर्ट का हो रहा इंतजार
प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। उसके शरीर पर मिली चोट केसंबंध में पोस्टमार्टम में शामिल चिकित्सकों से पूछताछ की जाएगी। वहीं बिसरा रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। ताकि शरीर में विषाक्त मिलने की संभावना जाहिर की जा रही है। उसकी पुष्टि हो सके।

लोकल लोगों के लिए होती थी ज्यादा बुकिंग
पुलिस के मुताबिक, जांच में पता चला है कि होटल के रजिस्टर में ज्यादातर लोगों के स्थानीय पते दर्ज हैं। होटल के कमरे दिन व रात में दो से तीन घंटे के लिए ही बुक होने की बात सामने आई है। पुलिस ने रजिस्टर व दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। इस मामले में होटल की महिला रिसेप्शनिस्ट, मैनेजर व अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुटी है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें