फतेहपुर : मौसेरे भाई से गर्भवती हो गई थी युवती, दोनों ने कर ली खुदकुशी

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में स्थित कुरस्तीकला स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक और युवती की लाश मिली है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ये दोनों रिश्ते में मौसेरे भाई-बहन थे, जिन्होंने प्रयागराज-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी थी. पुलिस ने मौके पर मिले मोबाइल फोन से उनके परिजनों को सूचना दी, तब उनकी ये हकीकत सामने आई।

पुलिस ने बताया कि दोनों लोगों के बीच प्रेम प्रसंग था और वे शादी करना चाहते थे. वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के गर्भवती होने की बात सामने आई है. थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में यह प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत हो रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इन दोनों के सिर के साथ-साथ शरीर में गहरी चोट लगने को मौत की वजह बताया गया है. इसके साथ ही युवती के गर्भवती होने की पुष्टि भी हुई है. उन्होंने कहा, ‘हमें पता चला कि युवक-युवती में प्रेम प्रसंग था, लेकिन इनके परिजन शादी नहीं करना चाहते थे. इसी कारण दोनों ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बताया कि गाजीपुर थानाक्षेत्र में रहने वाले किसान का 26 वर्षीय यह बेटा पुणे में शटरिंग का काम करता था. कुछ दिनों पहले ही वह गांव आया था. युवक के पिता के मुताबिक, उनके बेटे ने शाम को फोन करके कहा कि वह बस में बैठने जा रहा है. इसके बाद हमें पता चला कि बेटे के साथ साढ़ू की बेटी का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें