फर्जी वीजा व पासपोर्ट के साथ अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल के रास्‍ते अमेर‍िका जाने की कर रहा था तैयारी

Facebook
X
WhatsApp

महराजगंज: नेपाल से सटी सोनौली सीमा पर तैनात आब्रजन विभाग के अधिकारियों ने बुधवार की रात अमेरिका के एक नागरिक को फर्जी वीजा व पासपोर्ट की आशंका पर नेपाल जाने से रोक दिया। देर रात तक चली जांच में अमेरिका के नागरिक के पास मिले चार पासपोर्ट छेड़छाड़ युक्त व कूटरचित पाए गए। उसके पास मिला कामगार वीजा भी फर्जी पाया गया। आब्रजन विभाग ने अमेरिकी नागरिक को पुलिस के हवाले किया गया है।

इधर फिर वह अमेरिका जाने के लिए नेपाल जाना चाह रहा था। जिसके लिए उसने पासपोर्ट पर मुंबई एयरपोर्ट से फर्जी आगमन मुहर लगवाया‌। वीजा में भी कूटरचित बदलाव किए। बीते छह जून को उसने रक्सौल बार्डर से नेपाल जाने का प्रयास किया। लेकिन उसे सफलता नहीं मिल पाई।

सोनौबी बार्डर के रास्‍ते नेपाल जाने की फ‍िराक में था
रक्‍सौल बार्डर से नेपाल जाने में असफल रहने पर वह सोनौली बार्डर पर पहुंचा। जहां उसे पकड़ लिया गया। इंस्पेक्टर सोनौली मनोज कुमार राय ने बताया कि अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें