फिल्मी स्टाइल में चोरी हुई सफेद रंग की महिंद्रा पिकअप, अगर आपके पास दिखे तो जरूर सूचना दे

Facebook
X
WhatsApp

वाराणसी: मंडुवाडीह थाना अंतर्गत से Up 65 AR 5642 नंबर की महिंद्रा पिकअप गाड़ी चोरों ने इस कदर उड़ा ली कि कानो कान किसी को खबर नहीं हुआ, बताते चलें कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में एक तरफ सभी को अपना दाल रोटी चलाना बमुश्किल पड़ रहा है वहीं चोरों ने किसी का रोजगार भी छीन लिया और कैलाश यादव जो लहरतारा के निवासी हैं उनका दाल रोटी का संसाधन सिर्फ और सिर्फ वही महिंद्रा पिकप थी और उसी को चलवा कर अपने बेटे से अपना दाल रोटी चलाते थे और अपने परिवार का पालन पोषण करते थे लेकिन क्या पता कि बीती रात उनकी गाड़ी चोर फिल्मी स्टाइल में उड़ा ले जाएंगे देखना यह है कि मंडुवाहडीह थाना अंतर्गत अज्ञात चोर को पकड़ पाएगी या नही जरूरतमंद इंसान को उनकी दाल रोटी का जो आधार है उसे वापस करा पाएगी सोशल मीडिया की मानें तो मंडुआडीह थाना इंचार्ज को शक्तिमान की उपाधि दी गई है अब देखना यह है कि शक्तिमान किस कदर एक जरूरतमंद को उनकी गाड़ी दिला पाते हैं और चोर को पकड़कर किस तरीके से सजा दिला पाते हैं। सोशल मीडिया पर भी सीसीटीवी फुटेज वायरल हो चुका है.

रिपोर्ट : रामसुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें