फैक्ट चेक: जोधपुर में रिश्तेदारों के बीच चले लाठी डंडे, वीडियो हुआ वायरल

Facebook
X
WhatsApp

वीडियो में कुछ लड़के एक बाइक से भागने की कोशिश करते दिख रहे हैं. अचानक कुछ लोग हाथ में डंडे लेकर चिल्लाते हुए उन पर हमला कर देते हैं. इस हमले में एक लड़का भाग नहीं पाता और गिर जाता है. हमलावर उसके सिर पर कई वार करते हैं जिसके बाद वो बेसुध-सा हो जाता है.

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘की बहेड़ी, बरेली. यूपी में अभी केवल एक मुस्लिम विधायक जीता है तो होली पर इनकी हिम्मत देखिए, रंग लगे बाइक सवारों को घेर के पीटा. यह वीडियो योगीजी तक पहुंचाए ताकी इनकी भी गर्मी निकल सकें.’इंडिया टुडे के एंटी फेक न्यूज वॉर रूम (AFWA) ने पाया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बरेली का नहीं बल्कि राजस्थान की राजधानी जयपुर के वैशाली नगर इलाके का है. वैशाली नगर थाने के एसएचओ हीरालाल सैनी ने ‘आजतक’ से बातचीत में इस बात की पुष्टि की.

यह घटना वैशाली नगर के सुकून होटल की है. हमने ‘जस्ट डाइल’ वेबसाइट से मिली सुकून होटल की एक तस्वीर की तुलना वायरल वीडियो के कुछ स्क्रीनशॉट्स से की. दोनों के बीच की समानता साफ देखी जा सकती है. जाहिर है, ये मामला यहीं का है.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें