फोन पर पापा को कहा Bye और कुछ ही मिनट में चली गई जान… ऐसे हुआ यह दर्दनाक हादसा

Facebook
X
WhatsApp

राजस्थान के भीलवाड़ा में एक दर्दनाक केस सामने आया है। दरअसल, फोन पर पापा को Bye बोलते ही बेटे की दर्दनाक मौत हो गई यह मामला राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में हुआ जहां एक अनियंत्रित ट्रक वाहनों को रौंदता हुए पलट गया और इस में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि इस घटना में एक कार सवार चार अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि ट्रक का ड्राइवर शराब के नशे में धुत था और यह हादसा चित्तौड़गढ़-अजमेर हाइवे पर हुआ। वहीं दुर्घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने ट्रक ड्राइवर और क्लीनर की जमकर पिटाई की जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में बिजौलिया के रहने वाले शुभम सोनी की ट्रक से कुचले जाने से मौके पर ही मौत हो गई । यह हादसा इसलिए भी ज्यादा दर्दनाक रहा क्योंकि मृतक शुभम के पिता ने बताया कि मरने से ठीक एक मिनट पहले उनकी फोन पर बेटे से बात हुई थी।
वहीं, प्रतापनगर के पुलिस उप अधीक्षक सदर रामचंद्र ने कहा कि हमीरगढ़ से कॉटन भरकर ट्रक ने शहर में प्रवेश किया और उसने अजमेर चौराहे के निकट बाइक सवार को टक्‍कर मार दी। पुलिस ने बताया कि शराब के नशे में धुत था वहीं पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें