बग्गा ने किया सवाल, अगर मैं गुंडा तो ताहिर हुसैन-अमानतुल्लाह खान कौन?

Facebook
X
WhatsApp

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के बाद चले सियासी ड्रामे के बीच दिल्ली पुलिस शुक्रवार शाम अपने साथ वापस ले आई।
पुलिस ने उन्हें गुरुग्राम की अदालत में पेश किया. इस दौरान जज के सामने बग्गा के कंधे में चोट लगने की बात कही गई, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए सोमवार तक का समय दे दिया. कोर्ट ने तजिंदर पाल सिंह बग्गा को सुरक्षा देने का निर्देश SHO को दिया. इसके बाद भाजपा नेता को घर भेज दिया गया।
इधर तजिंदर बग्गा ने कहा, मैं केजरीवालजी को संदेश देना चाहता हूं कि जो लोग गुरु गोविंद सिंह की बेअदबी करने वालों की आवाज को दबाना चाहते हैं, उन्हें हम माफ नहीं करेंगे।
अगर इनके लिए कश्मीरी पंडितों की बात उठाना गलत है तो ये बात हम उठाते रहेंगे. पंजाब पुलिस की तरफ से 15 से 20 लोग घर के अंदर आए थे, मैं 8 बजे सोकर उठा ही था तो अचानक 7-8 लोगों ने पकड़कर गाड़ी में डाल दिया. मुझे पगड़ी और चप्पल भी नहीं पहनने दी गई. मुझे गुंडा कहने वालों को खुद देखना चाहिए कि ताहिर हुसैन, अमानतुल्लाह खान और निशा सिंह कौन हैं? मैं आगे की सुनवाई में पूरा सहयोग करूंगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें