‘ बचपन का प्यार ‘ गाने का म्यूजिक वीडियो रिलीज, रैपर बादशाह के साथ सहदेव हिप-हॉप लुक में छाए

Facebook
X
WhatsApp

मशहूर रैप सिंगर बादशाह ने छत्तीसगढ़ के रहने वाले सहदेव दिदरो के साथ बनाए गए म्यूजिक वीडियो ‘ बचपन का प्यार ‘ को आज रिलीज कर दिया है। रैपर बादशाह ने बुधवार की सुबह लगभग 11 बजकर 20 मिनट पर अपने ऑफिशियली यूट्यूब अकाउंट से इस वीडियो को अपलोड किया है। वीडियो रिलीज होने के एक घंटे के भीतर ही 36 लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को देख लिया है। म्यूजिक वीडियो में सहदेव और बादशाह के साथ आस्था गिल और रीको भी नजर आ रहे हैं।

वहीं सहदेव की लिपसिंग के साथ उसके एक्सप्रेशन को फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। करीब तीन मिनट के इस वीडियो एल्बम में सहदेव दिदरो पूरी तरह से हिप-हॉप लुक में नजर आ रहे हैं। म्यूजिक वीडियो की शुरुआत सहदेव की वॉक से होती है और बैकग्राउंड में बादशाह सहित अन्य सिंगर और एक्टर भी दिख रहे हैं।

इस वीडियो में सहदेव चाइल्ड एक्ट्रेस को एक चॉकलेट देकर प्रपोज करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में बचपन में मिलने के बाद फिर दोनों अलग हो जाते हैं। लेकिन जवानी में एक्ट्रेस को सहदेव की याद आती है। जिस तरह से गाने के बोल हैं “बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे” उसी की तरह गाने की थीम भी बचपन से लेकर जवानी तक का है।

बचपन का प्यार” गाना के ऑफिशियली लॉन्च होने के बाद अब एक बार फिर सहदेव के फैन्स बढ़ते जा रहे हैं। बता दें कि सहदेव दिदरो ने अपने स्कूल में टीचर के कहने पर ‘ बचपन का प्यार ‘ गाना गया था, जो अभी कुछ समय से सोशल मीडिया पर धूम मचाया हुआ है।

बता दें कि शूटिंग से पहले बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने सहदेव से वीडियो कॉल पर बात की थी और उन्हें मिलने के लिए चंडीगढ़ बुलाया था। साथ ही उन्होंने साथ में गाना गाने का निमंत्रण भी दिया था। सहदेव के गाने का फैन बॉलीवुड के साथ-साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस गाने के मुरीद हो गए थे। सीएम बघेल ने सहदेव से मुलाकात की थी और ये गाना सुनाने को कहा, इस वीडियो को सीएम बघेल ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया था।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें