बछरावां : कस्बे की धरती संपन्न हुआ श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

Facebook
X
WhatsApp

 रायबरेली:  कस्बे के लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग स्थित श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज के मैदान में चल रही नव दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम दिवस विश्राम के पश्चात दसवें दिन हवन यज्ञ तथा कन्या भोज का आयोजन किया गया। कन्या भोज कथा हवन इत्यादि नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी की देख रेख में संपन्न हुआ। भोज मे सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। तथा जय श्री श्याम के जयकारों से संपूर्ण कस्बा गुंजायमान हो उठा।

इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास श्री परमानंद जी महाराज ने कहा कि जिस नगर में श्रीमद् भागवत कथा का गुणगान होता है, वह नगर तथा कथा का रसपान करने वाले श्रद्धालुओं का जीवन तो धन्य होता ही है उसके साथ साथ पूर्वजों को भी इसका लाभ प्राप्त होता है। इस मौके पर आयोजक मंडल से रामबालक महाराज,आचार्य पंडित धीरज तिवारी,सहायक आचार्य रामकुमार, तथा सेवादार भगवान कुमार अवस्थी,पत्रकार दीप चंद्र मिश्रा,सेवानिवृत उप निरीक्षक टी एन अवस्थी, बृजेश कुमार( मूणू मिश्रा),राजकुमार मिश्रा,सूर्यकांत द्विवेदी,अभिनव अवस्थी,प्रवीण शुक्ल, अमन तिवारी,प्रशांत मोहन त्रिवेदी,टोनी मिश्रा, पत्रकार आलोक चौधरी ,पत्रकार अंकुर चौधरी सहित भारी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : राम सुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें