बड़ी खबर: योगी सरकार ने किया बड़ा बदलाव, यूपी के डीजीपी मुकुल गोयल को हटाया गया

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को उस समय बड़ी खबर सामने आई जब ने सूबे के डीजीपी मुकुल गोयल को हटा दिया। मुकुल गोयल पर कई तरह के आरोप लगाया गए हैं। मुकुल के जाने के बाद अब योगी सरकार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और वर्तमान में डीजी इंटेलिजेंस डी एस चौहान को सब की कमान सौंप सकती है।
डीएस चौहान को योगी का काफी करीबी माना जाता है। वर्तमान में वो डीजी इंटेलिजेंस के पद पर तैनात हैं। सरकार के वरिष्ठ सूत्रों की माने तो नए डीजीपी की रेस में सबसे आगे डीएस चौहान का नाम शामिल है।

डीएस चौहान के अलावा नए डीजीपी की रेस में आईपीएस अधिकारी राजकुमार विश्वकर्मा शामिल हैं। ये भी हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से यूपी लौटे हैं और वर्तमान में यूपी में तैनात हैं। इनके अलावा सीनियर आईपीएस आर पी सिंह और बी एल मीड़ा का नाम शामिल है जो नए डीजीपी की रेस में बताए जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के डीजीपी मुकुल गोयल के हटने के बाद अब योगी सरकार नए डीजीपी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करेगी। इसके तहत सरकार 20 नामों का पैनल संघ लोक सेवा आयोग को भेजेगी। इसमें 3 बैच के सीनियर मोस्ट अधिकारियों का नाम भेजा जाएगा। इसमें से तीन नामो का पैनल आयोग की तरफ से सरकार को भेजा जाएगा जिसके बाद नए डीजीपी की नियुक्ति की जाएगी।

सरकार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक हालाकि सीएम योगी गोयल की कार्यशैली से खुश नहीं थे इसकी भनक उनको काफी पहले ही लग गई थी। गोयल के लिए ये फैसला कोई चौकाने वाला नही रहा क्योंकि उनको इस बात की खबर लग चुकी थी की देर सबेर उनको हटाया जाएगा। गोयल ने सीएम योगी की नाराजगी का जिक्र अपने करीबियों से की थी। दरअसल गोयल की नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के हिसाब से की गई थी। उस समय भी ये बात सामने आई थी की सरकार किसी और को बनाना चाहती थी लेकिन कोर्ट की गाइडलाइन के आगे सरकार को झुकना पड़ा था।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें