बदलते मौसम में रखे सेहत का ख्याल – डॉ.अनुराग शुक्ला

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली: इन दिनों मौसम तेजी से बदल रहा है। दिन में हल्की गर्मी और रात में हल्की ठंडक हो रही है। ऐसे में आपको अपने स्वस्थ के प्रति ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है। क्योंकि जरा सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। मौसम के तापमान में तेजी से उतार चढ़ाव के कारण इस बदलते मौसम में इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। डॉ. अनुराग शुक्ला ने बताया है कि ऐसे में कई तरह की बीमारी जैसी समस्याएं होती है। सर्दी, खांसी, जुखाम और बुखार के लक्षण दिखते हैं तो आप समझ ले कि अपना विशेष ध्यान रखने का समय आ गया है। इस मौसम में खानपान व रहन-सहन के लिए विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। इन दिनों पर्याप्त कपड़े पहन कर ही घर से बाहर निकालना चाहिए।

इस मौसम में बच्चों तथा बुजुर्गों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। कभी सर्द और कभी गर्म मौसम होने के कारण सर्दी खांसी जुकाम बुखार गले में दर्द थकान जैसी बीमारियां लोगों को परेशान कर रही है। सबसे पहले बच्चे इनकी चपेट में आते हैं। बीमारियों से बचने के लिए बच्चों के कपड़ों को साफ सुथरा रखना चाहिए तथा साफ सफाई पर पूरा ध्यान रखना चाहिए। मौसम में बदलाव अपने साथ बहुत सारी बीमारियां साथ ले आता है। ऐसे में लोगों को विशेष रूप से कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है। बदलते मौसम में संक्रमण का खतरा होता है। ऐसे में सूती और पर्याप्त वस्त्र पहनना चाहिए। खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है।

पौष्टिक आहार लेना चाहिए इससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। पर्याप्त पानी पीना चाहिए मौसमी फलों एवं सब्जियों का खाने में प्रयोग करना चाहिए विटामिन सी वाले फल जैसे संतरा नींबू ज्यादा लेना चाहिए क्योंकि यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। ठंडे पदार्थों का सेवन भी कई बार वायरल बुखार का कारण बन जाता है। गला खराब हो जाता है। इसलिए आइसक्रीम कोल्ड ड्रिंक नहीं पीना व खाना चाहिए, साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखनी चाहिए। मौसम के बदलते समय खांसी एवं फेफड़ों से संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इससे पीड़ित मरीज को रोजाना भाप लेने के साथ नमक मिले गुनगुने पानी से गरारे करना चाहिए। यदि इस मौसम में कोई शारीरिक परेशानी होती है। तो अपने नजदीकी चिकित्सक से तुरंत परामर्श ले। इन दिनों बदलते मौसम में कुछ सावधानियां अपनाकर अपने परिवार और खुद को स्वस्थ रख सकते हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें