बदायूं: दिल्ली से कमा कर घर लौटे पति को पत्नी ने दिया तलाक, कहा- मैंने कर लिया दूसरा निकाह

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के बदायूं में तलाक का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां पत्नी ने पति को जबरन तलाक दे दिया. पति का कहना है कि वह 1 साल से दिल्ली के सीलमपुर इलाके में रहकर, रेडीमेड कपड़े का काम कर रहा था. वह विगत 22 तारीख को बदायूं आया. जहां उसकी पत्नी ने उसे घर में नहीं घुसने दिया. उसकी पत्नी ने उसके सामने एक कागज फेंक दिया, जो तलाकनामा था. जिसमें 2 गवाहों के हस्ताक्षर भी थे. पति ने बताया कि पत्नी ने कहा कि मैंने तुझे तलाक दे दिया है. उसने अपना दूसरा निकाह कर लिया है।

दरअसल, पूरा मामला बदायूं के ऊपर पारा मोहल्ले का है. यहां के रहने वाले मोहम्मद अफजाल 1 साल पहले रेडीमेड का कारोबार करने, दिल्ली के सीलमपुर इलाके में गए थे. विगत 22 तारीख को जब वह घर आए तो उनकी पत्नी ने उन्हें घर में नहीं घुसने दिया. पत्नी ने कहा कि मैंने तुम्हें तलाक दे दिया है. अब तुम इस घर में नहीं रह सकते. पत्नी ने उसे एक एक एफिडेविट दिया, जिस पर दो गवाहों के हस्ताक्षर थे. पत्नी का ऐसा व्यवहार देखकर अफजाल चौंक गया. उसे कुछ समझ में नहीं आया. जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत की है।

आपको बता दें कि अफजाल का एक 14 वर्ष का बेटा तथा 11 वर्ष की बेटी है. अफजाल की शादी को लगभग 16 साल हो चुके हैं. लेकिन अचानक यह सब हो जाने पर अफजाल हतप्रभ है. अफजाल के मुताबिक उनकी पत्नी ने यह भी कहा कि अपना मुंह बंद रखो और 5 लाख रुपए हमसे ले लो. अफजाल ने पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल, बदायूं एसएसपी और कोतवाली में की. लेकिन उसकी सुनवाई कहीं नहीं हो रही. अफजाल के मुताबिक वह लगभग एक करोड़ की संपत्ति, अपनी पत्नी के नाम कर चुका हैं. संपत्ति नाम होने के बाद, पत्नी अब प्रताड़ित कर रही है. उसने धोखे से तलाक दे दिया और घर से बेघर भी कर दिया. अफजाल के मुताबिक उसकी पत्नी ने एक ही आधार नम्बर, अलग-अलग पति के नाम से बनवा रखे हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें