बरेली में खुलेआम युवक लहरा रहा असलहे, अवैध असलहा फैक्ट्री चलाने के साथ कर रहा गुंडई,

Facebook
X
WhatsApp

इज्जतनगर के फरीदापुर चौधरी में अवैध असलहा फैक्ट्री संचालित होने की बात सामने आई है। बाकायदा, आरोपित युवकों की इंटरनेट मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रही है। जिसमें आरोपित खुलेआम असलहे लहरा रहे हैं। भारी मात्रा में कारतूस दिखा रहे हैं व क्षेत्र में असलहे के बल पर खुलेआम गुंडई कर रहे हैं। मामले की शिकायत बुधवार को एसएसपी से लेकर मुख्यमंत्री तक की गई। इज्जतनगर पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

फरीदापुर चौधरी के रहने वाले युवक ने बुधवार को एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से शिकायत करते हुए कहा कि क्षेत्र में आपराधिक प्रवृत्ति के चार युवकों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि चारों युवकों द्वारा गांव में अवैध असलहा फैक्ट्री संचालित की जा रही है। विरोध पर आरोपित गुंडई करते हैं और हवाई फायरिंग करते हैं। बाकायदा, साक्ष्य सौंपे। जिसमे युवक अवैध असलहे लहरा रहे हैं। वीडियो में भारी मात्रा में कारतूस दिख रहे हैं। आरोपितों ने इंटरनेट मीडिया पर शस्त्र प्रदर्शन का वीडियो डाल रखा है। आरोप है कि शिकायत की बात पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हैं। एसएसपी से युवक ने नाम सामने न आने की गुजारिश की। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने इज्जतनगर पुलिस को जांच कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।

 हवा में हो रहे प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने कूड़ा जलाए जाने के खिलाफ सख्त निर्देश जारी किए हुए है। खुद नगर निगम ने भी कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ बायलाज बनाए हैं। बावजूद इसके शहर में कूड़ा जलाया जा रहा है। निगम उस पर कार्रवाई नहीं कर रहा है। बुधवार को ईंट पजाया तिराहा से मूर्ति नर्सिंग होम वाले रोड पर रेलवे के मैदान पर किसी ने कूड़े में आ लगा दी। कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई। आग की लपटें दूर तक उठने लगीं और धुएं से आसपास वालों का निकलना मुश्किल हो गया। सुबह 11 बजे के बाद बारिश शुरू होने पर आग बुझी। आग लगने के बावजूद नगर निगम ने किसी पर कार्रवाई नहीं की। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि रेलवे की भूमि होने के कारण वहां कार्रवाई नहीं कर सकते हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें