बरेली में बदमाशों के हौसले बुलंद, 8 लाख की लूट के बाद युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया

Facebook
X
WhatsApp

बरेली: यूपी के बरेली जिले में इन दिनों बदमाशों का बोलबाला है. बदमाशों ने रविवार को मीरगंज थाना क्षेत्र के परोरा गांव में पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर एक युवक से 8 लाख रुपए लूट लिए और विरोध करने पर उसकी हत्याकर शव को पेड़ से लटका दिया. पुलिस चौकी के नजदीक हुई वारदात के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे है. घटना के बाद एसएसपी और एसपी देहात ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश. इसके अलावा इज्जतनगर क्षेत्र में भी एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है, जिसको लेकर भी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

पेड़ से लटका शव, छानबीन करती पुलिस और रोते बिलखते परिजनों की तस्वीरें ये बताने के लिए काफी हैं कि बरेली में पुलिस का इकबाल खत्म होता जा रहा है. दरअसल, मीरगंज थाना क्षेत्र के अनुबिस पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर एक बाग है, जहां पेड़ से लटका हुआ एक शव मिला. मृतक के हाथ पैर भी बंधे हुए थे, परिजनो का आरोप है कि किसी ने हत्या करने के बाद उसके शव को पेड़ से लटका दिया।

दरअसल, मीरगंज के गांव ठिरिया खुर्द के रहने वाले शिशुपाल गंगवार की पत्नी और बच्चे बालाजी दरबार गए हुए थे. उनके भाई ने बताया कि शिशुपाल रविवार सुबह 8 बजे कमेटी का करीब 8 से 10 लाख रुपया देने के लिए घर से निकले थे. सुबह 11 बजे जब उन्हें फोन किया तो उनका फोन स्विच ऑफ था. जिसके बाद परिजन उन्हें जगह-जगह ढूढने लगे और देर शाम शिशुपाल का शव अनुबिस पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर एक बाग में पेड़ से लटका हुआ मिला. मृतक के भाई का आरोप है कि किसी ने कैश लूटकर उनकी हत्या की है और उनके शव को लटका दिया. उन्होंने बताया की उनके भाई के हाथ पैर भी बंधे हुए है।

शिशुपाल की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पत्नी और बच्चे बाला जी दरबार गए हुए हैं, जिन्हें फोन पर सूचना दे दी गई है. शिशुपाल की हत्या की सूचना पर एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल मीरगंज थाने की पुलिस के साथ घटना स्थल पहुंचे. घटना के बाद एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि मीरगंज थाना क्षेत्र में एक शव पेड़ से लटका हुआ मिला है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है. मामले की छानबीन करवाई जा रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें