बलिया: कोविड से मां की मौत के बाद अनाथ हुये 4 मासूम, जिला प्रशासन ने नहीं ली कोई सुध

Facebook
X
WhatsApp

कोविड महामारी ने बलिया के एक गरीब परिवार को बेहद दर्दभरा दंश दिया है. कोविड महामारी ने गरीब परिवार के 4 मासूमों को अनाथ बना दिया. मामला बैरिया तहसील के दलन छपरा गांव का है, जहां कोविड के चलते चार मासूम बच्चों पर अब मां का साया नहीं रहा, जबकि पिता की पहले ही मौत हो चुकी है.अनाथ मासूमों के सामने अब जिंदगी जीने का बड़ा सवाल खड़ा है.

बलिया के बैरिया तहसील के दलन छपरा गांव में रहने वाले मासूमों की तस्वीरें दिल झकझोर देने वाली है. बेहद गरीब परिवार के इन मासूमों के पिता सन्तोष पासवान की 5 वर्ष पूर्व कैंसर की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है. पिता के गुजरने के बाद मां पूनम देवी मेहनत मजदूरी कर इन मासूमों का पालन पोषण कर रही थी, लेकिन कोरोना की चपेट में आने से पिछले दिनों मां का साया भी इन मासूमों के सिर से उठ गया. मां के भी गुजर जाने से ये 4 मासूम भाई बहन अब अनाथ हो गए. किस्मत की मार झेल रहे इन मासूमों के सामने अब जिंदगी एक बड़ा सवाल बन कर खड़ी है.

कोविड के चलते अनाथ हुए इन बच्चों की जिंदगी एक झोपड़ी में गुजर रही है. एक दो समाजसेवियों ने बच्चों की माली मदद की है, जिससे बच्चों का पेट भर रहा है. लेकिन अभी तक जिला प्रशासन की ओर से इन बच्चों की कोई मदद नहीं की गई है. ऐसे में इन मासूमों की जिंदगी एक बड़ा सवाल है. लेकिन इन सवालों का कोई जवाब नजर नहीं आता. अब ये मासूम खुद को भगवान भरोसे ही मानकर जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं. गौरतलब है कि कोरोना महामारी में अनाथ हुए बच्चों को मुख्यमंत्री ने राज्य संपत्ति घोषित की है और उनके जीवन यापन की पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार द्वारा उठाने की बात भी कही है. बावजूद इसके जिला प्रशासन का कोई भी अधिकारी इन अनाथों की सुध लेने अभी तक नहीं पहुंचा है

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें