बसईनबाब चौकी प्रभारी एवं रीडर को एसपी ने किया सम्मानित

Facebook
X
WhatsApp

बसईनवाब की प्रमुख खबर-खाकी का हौसला बढ़ाने के लिए एक आयोजित कार्यक्रम के दौरान बसई नवाब पुलिस चौकी प्रभारी राजवीर मीणा और रीडर लोकेश कुमार को सम्मानित किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह की ओर से शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर दोनों जवानों को पुरस्कृत करते हुए सम्मानित किया गया है। दरअसल जारौली नहर के पास विगत दिनों एक युवक की लोहे के सरिए से सिर पर वार कर दर्दनाक हत्या कर दी थी। इस दौरान बसई नवाब पुलिस चौकी प्रभारी राजवीर मीणा और कांस्टेबल लोकेश कुमार द्वारा बड़ी तत्परता दिखाते हुए आरोपी दंपत्ति को घटना के महज कुछ ही देर बाद गिरफ्तार कर लिया था/ पुलिस की ओर से की गई इस त्वरित कार्रवाई को लेकर शीघ्र ही हत्याकांड का खुलासा किया गया था . जिसको लेकर दोनों पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें