बसपा विधानसभा प्रभारी लाजवंती कुरील ने किया मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा का स्वागत

Facebook
X
WhatsApp

बछरावां रायबरेली। प्रबुद्ध वर्ग विचार संगोष्ठी कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रुप में आए वर्तमान राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव बहुजन समाज पार्टी सतीश चंद्र मिश्रा को पुष्प अर्पित कर बसपा विधानसभा प्रभारी लाजवंती कुरील उनका आभार व्यक्त किया कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय महासचिव बसपा सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा दलित एवं प्रबुद्ध वर्ग का लगातार शोषण किया जा रहा जिसको लेकर प्रबुद्ध समाज के साथ सभी समाजों में भारी आक्रोश है और आने वाले समय में प्रबुद्ध वर्ग के साथ-साथ सर्व समाज बहुजन समाज पार्टी को पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का कार्य करेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रबुद्ध समाज के लोगों की अधिक संख्या में भागीदारी रही और जय परशुराम के साथ जय भीम के नारे लगाए गए। आप को बताते चले कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को मद्देनजर रखते हुए बहुजन समाज पार्टी द्वारा प्रबुद्ध वोटरों को बसपा की ओर जाने रिझाने के लिए प्रबुद्ध वर्ग विचार संगोष्ठी कार्यक्रम प्रदेश के सभी मंडलों में आयोजित किए जा रहे हैं उसी क्रम में रायबरेली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आए वर्तमान राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा का बसपा विधानसभा प्रभारी बछरावां लाजवंती कुरील ने पुष्प भेंट कर आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान मुख्य सेक्टर प्रभारी लखनऊ मंडल ब्राहमण भाईचारा कमेटी नगेश्वर द्वेवेदी व योगेंद्र प्रताप गौतम जिला कोषध्यक्ष पारथ द्वेवेदी, बछरावां विधानसभा से विधानसभा अध्यक्ष रत्नेश चौधरी, विधानसभा उपाध्यक्ष इं शिवांशु राव, वरिष्ठ बसपा नेता सुरेश तिवारी, विधानसभा भाईचारा संयोजक धर्मेंद्र कुमार , अनुप द्विवेदी, शैलेंद्र गौतम, रुद्रेश द्वेवेदी, अंशुमान द्विवेदी, बबलू पाण्डेय, रामबरन, राजू शुक्ला, गुन्नू शुक्ला, राजू त्रिवेदी, सहित इत्यादि बसपा कार्यकर्ता व प्रबुद्ध समाज के लोग उपस्थित रहे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें