बहराइच : चंदेला कला गाँव से बाबा खाटू श्याम का निशान उत्सव के साथ निकाली शोभायात्रा

Facebook
X
WhatsApp

बहराइच विकासखंड शिवपुर क्षेत्र के चंदेला कला गाँव से बाबा खाटू श्याम का निशान उत्सव शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा में भक्तों ने अबीर गुलाल से होली खेली भजनों पर श्याम भक्त झूमते रहे। ग्राम पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर से निसान उत्सव शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाओं के द्वारा श्याम बाबा का निशान लेने की होड़ लगी रही निशान उठाने के बाद श्रद्धालुओं ने पूरे ध्वज लहराते हुए झूमते हुए श्री बाबा खाटू श्याम मंदिर नानपारा धाम पहुंचे इस दौरान शोभा यात्रा जहां से भी गुजरी वहां श्याम बाबा के भक्तो मे निशान उत्सव को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला । अंत में सभी श्रद्धालुओं ने श्री बाबा खाटू श्याम मंदिर नानपारा धाम मे अपना निशान ध्वज चढ़ाया। बजरंग दल के ब्लॉक अध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि नानपारा नगर के रेलवे स्टेशन पर स्थित बाबा खाटू श्याम का भव्य मंदिर है जहां निशान पटाका लेकर जाया जाएगा। निशान ध्वज बाबा को चढ़ा कर लोग मुरादे मांगेंगे। मंदिर स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था की गई है। यात्रा चंदेला कला से बरदहा बाजार, कोटवा बाजार होते हुए नानपारा रेलवे स्टेशन स्थित श्री खाटू श्याम दरबार नानपारा धाम मे समाप्त हुई।
प्रशासन की तरफ से सुरक्षा कड़े इंतजाम किये गये कोतवाली नानपारा के पुलिसकर्मी कांस्टेबल अजय सिंह, रघुवीर कुमार, नीरज, दिलीप, सहित निशान शोभा यात्रा मे घनश्याम जयसवाल, बनवारी, कैलाश, प्रदीप पाठक, संजय शर्मा, राजन गिरी, राजकुमार कश्यप, सैकड़ों महिला पुरुष सहित अन्य श्याम भक्त मौजूद रहे।

रिपोर्ट : बृजेश कुमार

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें