बहराइच-तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Facebook
X
WhatsApp

बहराइच हाईवे पर तेज रफ्तार ने एक ओर युवक की जान ले ली। भवनियापुर गांव के पास कार ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक में भीषण टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा होते ही चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने क्रेन से कार को हटवाकर हाईवे पर यातायात सुचारु रूप से शुरू कराया।

मोतीपुर थाने के नैनिहा गांव निवासी 26 वर्षीय रामू पुत्र विनोद शुक्रवार शाम लगभग 6:15 बजे बाइक से बहराइच की ओर आ रहा था। जैसे ही उसकी बाइक मटेरा थाने के रुपईडीहा- बहराइच हाईवे पर भवनियापुर गांव के नजदीक पहुंची। विपरित दिशा से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक में भीषण टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जोरदार थी, कि युवक सहित बाइक उछलकर दूर जा गिरी, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तबतक चालक कार छोड़कर भाग चुका था। किसी ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। एसएचओ वीरेन्द्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाइक के कागजात से शव की पहचान होने पर मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। एसएचओ ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर लिया जाएगा।

रिपोर्ट – बृजेश कुमार

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें