बहादुरपुर गांव में स्थित अमर शहीद सुखराम सिंह स्मृति द्वार पर नाराज ग्रामीणों ने वोट का किया बहिष्कार

Facebook
X
WhatsApp

लालगंज: विधानसभा चुनावों के तारीखों का एलान होने के बाद माननीयों के द्वारा क्षेत्र में किये गए विकास के दावों की पोल खोली जा रही है।इसी कड़ी में सरेनी विधानसभा क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में स्थित अमर शहीद सुखराम सिंह स्मृति द्वार पर नाराज ग्रामीणों ने वोट का बहिष्कार किया है। वहीं नेताओं को गांव में आने का प्रवेश वर्जित किया गया। गांव की ओर जाने वाली सड़क को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है और वोट का बहिष्कार करते हुए “सड़क नहीं तो वोट नहीं” की होर्डिंग अमर शहीद सुखराम सिंह स्मृति द्वार के मुख्य गेट पर टंगवाकर चुनाव बहिष्कार करने की चेतावनी दे डाली। वही इसके विरोध में ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगाकर आवाज बुलंद की कहा चुनाव के समय हर कोई तरह-तरह के वादे करने तो आता है लेकिन चुनाव जीतने के बाद लोग भूल जाते हैं यहां गांव में कोई व्यक्ति बीमार हो जाता है तो अस्पताल तक पहुंचने के लिए गांव की खराब सड़कें होने के चलते गांव के अंदर एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती है। 5 साल पहले जनप्रतिनिधियों ने चुनाव में वादा किया गया था कि सभी समस्याएं दूर होंगी लेकिन कुछ नहीं हुआ ग्रामीणों ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे।

रिपोर्ट : राम सुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें