बाराबंकी:विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी ग्राम पंचायत लाही में शिव मंदिर में विशाल भंडारे का किया गया आयोजन 

Facebook
X
WhatsApp

बाराबंकी-हैदरग़ढ़-बाराबंकी जिले के हैदरागढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत लाही में सोनेश्वर शिव मंदिर में स्वर्णकार परिवार व क्षेत्र के गणमान्य लोगों के सहयोग से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष शिव रात्रि के पावन पर्व के शुभ अवसर पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। इस भण्डारे में गांव क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र के लाही गांव में स्वर्णकार परिवार के साथ गांव के गणमान्य लोगों के सहयोग से विगत कई वर्षों से लगातार शिव रात्रि के पावन पर्व पर सोनेश्वर शिव मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन होता चला आ रहा है। जिसमें स्वर्णकार परिवार के साथ-साथ गांव के गणमान्य लोगों के सहयोग से सर्वप्रथम कन्या भोज के कार्यक्रम के पश्चात गांव के खाता क्षेत्र के लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया और लोगों द्वारा बताया गया कि इसी प्रकार आम जनमानस पर जन सहयोग से प्रतिवर्ष इसी प्रकार शिवरात्रि पावन पर्व के शुभ अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जिसमें क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं और शिव भण्डारे को सफल बनाते हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक अंजनी लाल सोनी,झब्बू सोनी, लल्लू सोनी,फूलचंद सोनी,घनश्याम सोनी,रविकांत सोनी,मोहित सोनी,पूर्व ग्राम प्रधान गुड्डू कश्यप,राजेश सोनी,रमाकांत सोनी,श्यामलाल सोनी, ठाकुर प्रसाद सोनी आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : रामसुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें