बाराबंकी : असदुद्दीन ओवैसी ने दी चेतावनी-NPR-NRC लाए तो यहीं शाहीन बाग खड़ा कर देंगे

Facebook
X
WhatsApp

कृषि कानूनों की वापसी के बाद अब सीएए कानून को भी वापस लेने की मांग जोर पकड़ने लगी है। एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को चेतावनी दी कि अगर सरकार एनपीआर, और एनआरसी कानून लाएगी तो हम एक और नया ‘शाहीन बाग’ खड़ा कर देंगे। बता दें, नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में काफी दिनों तक विरोध प्रदर्शन चला था, जिसमें हजारों लोग धरने पर बैठे थे।

ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार को दूसरा शाहीन बाग खड़ा करने की चेतावनी दी है। ओवैसी ने कहा, ”अगर वह एनपीआर, एनआरसी कानून बनाएंगे, तो हम सड़कों पर उतरेंगे और एक और शाहीन बाग सामने आएगा।” हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी से सीएए वापस लेने की अपील भी की।

ओवैसी ने कहा, ”मैं पीएम मोदी, बीजेपी से सीएए को कृषि कानूनों की तरह निरस्त करने की अपील करता हूं क्योंकि यह संविधान के खिलाफ है… अगर वे एनपीआर, एनआरसी कानून बनाएंगे, तो हम सड़कों पर उतरेंगे और एक और शाहीन बाग यहां आएगा।”

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें