बाराबंकी: इलाज न मिलने से बच्ची ने पिता की गोद में तोड़ा दम, जांच के लिए पीड़ित के घर पहुंचे SDM

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में समय पर इलाज न मिलने की वजह से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। तो वहीं, इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर एक वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा रहा है कि पिता बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचता है, लेकिन वहां डॉक्टर नहीं है। वहीं, इस घटना के तूल पकड़ता देख एसडीएम सिरौलीगौसपुर और स्वास्थ्य विभाग की टीम पीड़ित के घर जांच के लिए पहुंची।

वहीं, दूसरी तरफ इस मामले में डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने सीएमओ द्वारा प्रेस नोट जारी किया गया था। प्रेस नोट में कहा गया कि मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. आरबी राम ने बताया कि डॉक्टर अनिल श्रीवास्तव और मेडिकल स्टाफ ने बच्ची की जांच की। जांच में बच्ची मृत पाई गई। अभिभावकों से पूछने पर बताया गया कि बच्ची छत से गिर गई थी। वहीं, वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि पीड़ित पिता बच्ची को गोद में लेकर अस्पताल में डॉक्टरों से इलाज के लिए मदद की गुहार लगा रहा है, लेकिन वहां कोई डॉक्टर नहीं मिलता है।अब इस घटना को तूल पकड़ते देख एसडीएम सिरौलीगौसपुर और स्वास्थ्य विभाग की टीम सोमवार दोपहर बाद पीड़ित के घर जांच के लिए पहुंची। एसडीएम ने बताया कि पीड़ित और अन्य परिजनों से बयान दर्ज किए गए है। मामले की जांच की जा रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें