बाराबंकी : कोटेदारों ने डीएसओ कार्यालय का घेराव कर किया प्रदर्शन

Facebook
X
WhatsApp

बाराबंकी। कोटेदारों ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को डीएसओ कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कोटेदारों ने अपनी मांगों का ज्ञापन जिला आपूर्ति अधिकारी को सौंपते हुए कहा कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया जाता है तो कोटेदार आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

आल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के जिलाध्यक्ष विजयपाल गौतम के नेतृत्व में डीएसओ का घेराव करने पहुंचे कोटेदारों ने अपनी पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएसओ को सौंपा। प्रदर्शन कर रहे कोटेदारों ने कहा कि कोटेदार कोरोना महामारी में अपनी जान की बाजी लगाकर गरीबों में अनाज का वितरण कर रहा है लेकिन वह लोग एक-एक पैसे के लिए दर-दर भटक रहे हैं।

अनाज का मुफ्त वितरण कराया जा रहा है उसका कमीशन आज तक नहीं दिया गया। हम लोगों ने पैसा जमाकर अनाज उठाया उसका भी मुफ्त में वितरण करा दिया गया। इस माह फिर से नकद पैसा जमा कराया जा रहा है जबकि हम लोगों के पास इतना पैसा नहीं है। मगर विभागीय अधिकारी हम लोगों की समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ईपॉश मशीन पांच साल पुरानी हो गई है।

इनकी बैटरी जवाब दे गई है, नेटवर्क की समस्या की वजह से वितरण सुचारु रुप से नहीं हो पाता है। मध्याह्न भोजन और आंगनबाड़ी का जो अनाज दिया जाता है उसका भी पैसा हम लोगों को अभी तक नहीं मिला है। कोटेदारों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया जाता है तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर सुरेश कुमार, देश दीपक, सुनीता धीमान, नवीन कुमार, राज लक्ष्मी, अजीज अहमद, सत्यनाम, उत्तम कुमार मौजूद रहे।

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें