बाराबंकी : चेकिंग अभियान चलाकर 14 वाहन सीज कर छह के चालान काटे

Facebook
X
WhatsApp

बाराबंकी: रामसनेहीघाट में हुए हादसे के बाद एआरटीओ प्रवर्तन टीम द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। एआरटीओ व पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को गहन चेकिंग अभियान चलाकर 14 वाहन सीज कर छह के चालान काटे।

डग्गामार वाहनों के खिलाफ जिले में अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को एआरटीओ के नेतृत्व में टीम ने मोहम्मदपुर चौकी, मसौली में चेकिंग अभियान चलाया गया। एसपी के निर्देश पर शहर में भी चेकिंग की गई। चेकिंग को देख वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान नियम विरुद्ध तरीके से अवैध कागजात के साथ फर्राटा भरते कई वाहन पकड़े गए। ऐसे वाहनों की जांच के बाद उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई अमल में लाई गई।

इस दौरान एआरटीओ व पुलिस की संयुक्त टीम ने 14 वाहनों सीज कर दिया। जिसमें दो बस, सात ई-रिक्शा, दो टैक्ट्रर, दो ओला और एक ट्रक शामिल हैं। वहीं यातायात नियमों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर तीन बस, एक मैजिक व दो ट्रक का चालान किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों को ताक में रखकर वाहन चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

बता दे कि वाहनों में परिवर्तित साइलेंसर का प्रयोग कर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ प्रशासन की मोटर डीलर्स के साथ बैठक हुई। कोर्ट ने बाइक में तेज आवाज वाले साइलेंसर पर रोक लगाई है। एआरटीओ प्रशासन पंकज सिंह ने बाइक में आवाज वाले और प्रतिबंधित साइलेंसर नहीं लगाने की जानकारी दी। कहा कि कोई भी व्यक्ति वाहन में किसी प्रकार का परिवर्तन करता है तो ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कुछ वाहन चालक अपने वाहनों में कंपनी से फिट साइलेंसर के स्थान पर तेज आवाज निकालने वाले साइलेंसर लगा लेते हैं, जिससे एक ओर ध्वनि प्रदूषण तो होता ही है।

वहीं दूसरी तरफ सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन चालकों व पैदल यात्रियों को भारी परेशानी होती है। बाइक की सर्विस के दौरान यदि ऐसी कोई बाइक आती है तो इसकी जानकारी एआरटीओ प्रशासन को जरूर दें। प्रतिबंधित साइलेंसर लगाने पर डीलर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने डीलरों को कोर्ट की प्रतिलिपि भी दी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें