बाराबंकी में बारिश से दीवार ढहने से पिता-पुत्र सहित चार की मौत, नौ घायल

Facebook
X
WhatsApp

तेज हवाओं के साथ बुधवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते अलग-अलग स्थान पर दीवार ढह गईं। इसके मलबे में दबकर पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए।

रामसनेहीघाट : असंदरा थाना के बसैगापुर मजरे ढेमा में अरविंद कुमार के घर की दीवार ढह गई। इससे दीवार के पास एक ही चारपाई पर सो रहे 60 वर्षीय अरविंद और उसका आठ वर्षीय पुत्र मिथिलेश मलबे में दब गया। आवाज सुनकर घरवाले और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव सहित चौकी इंचार्ज दिलावलपुर वेदप्रकाश यादव आदि ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।

नई सड़क : असंदरा थाना के निधानपुरवा मजरे खुसेहटी गांव में गुरुवार को बारिश के दौरान दीवार गिरने से विश्राम की 60 वर्षीय पत्नी चिल्ला मलबे में दब गई। ग्रामीणों ने उसे मलबा हटाकर बाहर निकाला और गंभीर हालत में एंबुलेंस से अस्पताल ले गए, जहां मृत घाेषित कर दिया गया। दरियाबाद : ग्राम जेठौती कुर्मियान में रहने वाले गयादीन के मकान की कच्ची दीवार ढह गई। मलबे में सात वर्षीय उनका पुत्र भानु प्रसाद दब गए। दीवार गिरने के बाद परिवारजन भानु को तलाश रहे थे किसी को इस बात का अंदाजा ही नहीं था कि बच्चा मलबे में दबा है। मलबा हटाए जाने पर बच्चे का शव खून से लथपथ मिला। वहीं, इंदरपुर गांव में बारिश से दिलीप कुमार के मकान की दीवार ढह गई, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है।

पोखरा : फिरोजाबाद में सईदुल निशा के मकान की दीवार ढहने से प्रधान कन्हैया लाल की 42 वर्षीय पत्नी राम कुमारी घायल हो गईं। उन्हें सीएचसी त्रिवेदीगंज ले जाया गया, जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। मोहम्मदपुर में हुसैन बख्श की दीवार ढहने से राम निहोर का 10 वर्षीय पुत्र हरभजन घायल हो गया। वहीं दीवार ढहने से अलीपुर गांव में दिनेश, सिद्धौर में राजू, सर्वेश्वरी, प्रियांशी घायल हो गईं। चौबीसी गांव में रमेश लाला, रामशंकर व शंकर दयाल शर्मा घायल हुए। एसडीएम शालिनी प्रभाकर ने बताया कि सभी घायलों को इलाज चल रहा है और मौके पर लेखपालों की टीम भेजी गई है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें