बाराबंकी में वैक्सीनेशन टीम देख भागे ग्रामीण, डर से सरयू नदी में उतरे कई लोग

Facebook
X
WhatsApp

कोरोना वैक्सीनेशन के लिए गांव-गांव जा रही टीम को तमाम तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बाराबंकी में शनिवार को रामनगर ब्लॉक के सुरसंडा ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया था। दोपहर एक बजे तक मात्र 3 लोगों ने आकर वैक्सीन लगाया।

आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती आदि कर्मचारी गांव जाकर लोगों को समझाने पहुंची तो ग्रामीण घरों को बंद कर सरयू के घाट पहुंच गए। कर्मचारी भी मान-मनौव्वल करने सरयू घाट पर पहुंचे। इस पर ग्रामीण सरयू के पानी में उतर गए। इसे देख कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए। कर्मचारियों की सूचना पर एसडीएम रामनगर राजीव शुक्ला पहुंचे।

एसडीएम ने मौके पर जाकर ग्रामीणों को समझाया और बताया कि वैक्सीनेशन से ही कोरोना से हमेशा के लिए बचा जा सकता है। पूरे देश में लाखों लोगों द्वारा टीका लगाया जा चुका है, कहीं किसी को कोई दिक्कत नहीं है। एसडीएम के समझाने के बावजूद भी ग्रामीण टीका लगाने को राजी नहीं हुए। शाम तक मात्र 18 लोग ही उक्त कैंप में टीका लगाने के लिए पहुंचे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें