बाराबंकी : हादसे के बाद जागा प्रशासन, अभरन में बैरिकेटिंग के बाद लगाया जाल

Facebook
X
WhatsApp

बाराबंकी : लोधेश्वर महादेवा के अभरन तालाब में दो युवकों के डूबकर मौत के बाद प्रशासन सजग दिख रहा है। सावन के तीसरे सोमवार से पहले ही प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में कोई कोताही न रहे इसको लेकर हर बिंदु पर सुरक्षा व्यवस्था करने में जुटा है।

बुधवार को सिंचाई विभाग ने अभरन तालाब की बैरीकेडिंग करने के बाद यहां जाल लगा दिया है। ताकि श्रद्धालु स्नान करते समय गहरे पानी तक न पहुंच सके। इसके अलावा पूरे सावन मास भर तालाब पर पीएसी की फ्लड टीम भी मुस्तैद कर दी गई है। सिंचाई विभाग ने अभरन तालाब के चारों ओर बैरीकेडिंग कर जाल लगाया है। जिला पंचायत की ओर से पूरे परिसर की साफ-सफाई के साथ आडीटोरियम से लेकर अभरन व मुख्य मंदिर व उसके पीछे की ओर तक प्रकाश व्यवस्था कराई जा रही है।

मंदिर तक श्रद्धालुओं को पहुंचने में कोई दिक्कत न हो इसको लेकर मजबूत बैरीकेडिंग कराने का काम भी कराया जा रहा है। इसके अलावा सावन के तीसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को लेकर पुलिस व प्रशासन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर रहा है। ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें