बालूघाट गंगा नहाने गए थे 7 दोस्त, 4 की डूबने से मौत, 3 को बचाने में रहे कामयाब

Facebook
X
WhatsApp

उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के बालूघाट गंगा तट पर कानपुर नगर सीमा में कानपुर नगर के चकेरी थाना क्षेत्र के निहौरा गांव के रहने वाले अयाज 14 वर्ष, अंकित 16 वर्ष, अर्शलान 15 वर्ष, रेहान 12 वर्ष अपने 3 अन्य दोस्तों के साथ शाम 4 बजे गंगा नदी में नहाने पहुंचे थे, जहां डूबने से इनकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के बालूघाट गंगा तट पर कानपुर नगर सीमा में कानपुर नगर के चकेरी थाना क्षेत्र के निहौरा गांव के रहने वाले अयाज 14 वर्ष, अंकित 16 वर्ष, अर्शलान 15 वर्ष, रेहान 12 वर्ष अपने 3 अन्य दोस्तों के साथ शाम 4 बजे गंगा नदी में नहाने पहुंचे थे।

इस दौरान अयाज, अंकित, अर्सलान और रेहान नहाते समय गंगा के गहरे पानी में समा गए, जबकि तीन अन्य गहरे पानी में नहीं पहुंचे थे, जिससे वे दोस्तों को डूबते देख गंगा से बाहर निकल आए।
दोस्तों को डूबता देख सभी ने शोर मचाना शुरू कर दिया. उनकी आवाज़ सुनकर गंगा की रेती में फसल की रखवाली कर रहे 4 किसान डूब रहे युवकों को बचाने के लिए गंगा में कूद पड़े. मगर सभी के गहरे पानी में चले जाने से वे कुछ देर बाद खाली हाथ बाहर निकल आए।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें