बिजली का खम्भा गिरने से गोड़िला गाँव में छाया अन्धेरा

Facebook
X
WhatsApp

जौनपुर : बिजली का खम्भा गिरने से गोड़िला गाँव में छाया अन्धेरा तहसील क्षेत्र में सोमवार दोपहर बाद मौसम बदलने से तेज आंधी के साथ बारिश हुई जिससे क्षेत्र में पोल गिरने से लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। लेकिन इस समस्या का समाधान अभी भी नही हो पाया है।तहसील क्षेत्र के गोड़िला गाँव मे चार दिन पहले आई आंधी में दो बिजली का खम्भा गिरने से गाँव की बिजलीपूरी तरह बाधित है।

ग्रामीणों ने बताया कि इसकी शिकायत वे बिजली कर्मचारियों की टीमों से कर चुके हैं। लेकिन समस्या का हल अब तक नहीं हुआ है। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द विभाग द्वारा नया खम्भा लगाया जाए। नही तो जनता आंदोलित होगी जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ।

रिपोर्ट – पठान अली

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें