बिहारः कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी को दी चुनौती, पोस्टर के जरिये खुद को बताया पीएम पद का उम्मीदवार

Facebook
X
WhatsApp

एक तरफ जहां बिहार में कांग्रेस के तमाम नेता महंगाई के किलाफ सड़क पर उतरकर साइकिल मार्च निकाल रहे हैं। वहीं पार्टी के एक नेता ने सीधे पार्टी के आलाकमान राहुल गांधी को चुनौती दे डाली है। भागलपुर के रहने वाले कांग्रेस नेता संजीव कुमार सिंह ने पूरे शहर में बड़े-बड़े होर्डिंग लगाकर खुद को अगल पीएम उम्मीदवार बताया है। संजीव सिंह ने पोस्टर लगाकर अपील की है कि मुझे पीएम बनायें और देशवासियों में खुशहाली लायें।

पोस्टर में संजीव कुमार सिंह ने खुद को कांग्रेस का राष्ट्रीय नेता और बिहार झारखंड का पर्यवेक्षक प्रभारी बताया है। संजीव कुमार सिंह ने खुद को लोकसभा और विधानसभा का पूर्व प्रत्याशी भी बताया है। वहीं इस मामले पर कांग्रेस प्रवक्ता कुंतल कृष्णा ने इसे सरकार की साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस महंगाई के खिलाफ पटना में साईकिल यात्रा निकाल रही है, जिसमें बिहार प्रभारी भक्त चरण दास के साथ प्रदेश अध्यक्ष मोहन झा, विधायक दल के नेता अजित शर्मा सहित कई बड़े नेता शामिल हैं।

इस यात्रा को असफल बनाने और मीडिया को ध्यान भटकाने के लिए ऐसी कोशिश की जा रही है। संजीव कुमार सिंह का कांग्रेस से कोई मतलब नहीं है। देशभर में पेट्रोल डीजल के साथ खाद पदार्थो के बड़े दाम के खिलाफ शनिवार को पटना में साइकिल यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। इससे पहले 10 जुलाई से 16 जुलाई तक बिहार के सभी जिला मुख्यालयों और प्रखण्ड स्तर पर मार्च और प्रदर्शन करती रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें