बिहारः पटना में एक साथ 139 पुलिसकर्मी निलंबित, जानें क्यों…..

Facebook
X
WhatsApp

बिहार की राजधानी पटना में कानून प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एक साथ 139 जवानों को निलंबित कर दिया है और साथ में इन सभी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी शुरू हो गई है। दरअसल, साल 2018 के नवंबर माह में पटना में तैनात ट्रैफिक की ट्रेनिंग के दौरान महिला पुलिसकर्मी सविता कुमारी की मौत हो गई थी। इसके बाद लोदीपुर स्थित पटना पुलिस लाइन में जमकर बवाल मचा था, आगजनी के साथ-साथ डीएसपी के साथ भी हाथापाई की गई थी।

इसके अलावा एसपी की गाड़ी में तोड़फोड़ करने के साथ ही ग्रामीण एसपी पर भी पुलिसकर्मियों ने हमला बोल दिया था। तत्कालीन एसएसपी मनु महाराज ने पूरे मामले की जांच करते हुए 185 जवानों को तत्काल प्रभाव सेवा से ही बर्खास्त करने की अनुशंसा की थी, जिसपर मुहर लगा दी गई थी। इसके बाद सेवा से बर्खास्त किये गए पुलिसकर्मियों ने इस पूरे मामले को लेकर न्यायालय से अपील की थी, जिसपर सुनवाई करने के बाद बर्खास्त जवानों को फिर से नौकरी पर रखा गया।

139 जवानों ने पटना पुलिस में फिर से सेवा शुरू की लेकिन एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने इन सभी को निलंबित करने के साथ ही विभागीय कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया है। पटना SSP उपेन्द्र शर्मा की मानें तो बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर इन सभी के योगदान को स्वीकृत कर लिया गया है, लेकिन अगले ही दिन निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें